स्पोर्ट्स डेस्कएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नाबाद 82 रन बनाए। इसके साथ उनके नाम IPL में पांच शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हो गए हैं। वहीं वह IPL में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर इस मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल में 50 प्लस स्कोर 60 बार बनाया है। वहीं कोहली ने 50 बार ये कारनामा किया है।
सिक्स के मामले में पोलार्ड की बराबरी
IPL में कोहली ने छक्कों के मामले में की कीरोन पोलार्ड की बराबरी। दोनों के नाम अब 223 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल 357 के साथ टॉप पर हैं। वहीं पोलार्ड और कोहली संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

मुंबई के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस लिस्ट में टॉप पर है एडम गिलक्रिस्ट और वीवीएस लक्ष्मण की जोड़ी 2008 में जिन्होंने नाबाद 155 रन जोड़े थे।
RCB ने MI को हराया
कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की विस्फोटक साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 5वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा (84* रन) के अर्धशतक के मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिसे बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली (नाबाद 82 रन) और फाफ डु प्लेसिस (73 रन) ने बौना साबित कर दिया। दोनों के बीच 148 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत बेंगलुरु ने 172 के टारगेट को 16.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 45वां और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 26वां अर्धशतक जमाया।
For all the latest Sports News Click Here
Comments are closed.